ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान शुरू
आकोला। जिला कलक्टर कार्यलय आदेशानुसार विशेष सफाई अभियान करने के लिए दिशा निर्देश दिये गये। दिशा निर्देशों की पालना में नगर पालिका द्वारा टीम गठित कर वार्डवार विशेष सफाई अभियान का कार्यक्रम शुरू किया गया।

अधिशाषी अधिकारी के सानिध्य में नगरपालिका से कार्य व्यवस्थार्थ नियुक्त स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी, सह प्रभारी कुन्दन कोदली को सफाई अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार
एक माह के अभियान में एक अगस्त शुक्रवार को आकोला मंगरिया भील बस्ती सहित आस-पास का क्षेत्र की सफाई की गई। यह अभियान एक माह तक चलाया जाएगा, जो आकोला नगरपालिका के लगभग बीसों ही वार्डों में अभियान के तहत सफाई होगी।
फोटो आकोला। नगरपालिका द्वारा अभियान के तहत सफाई करते।

