ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगरपालिका कार्यालय परिसर सहित नगरपालिका द्वारा पुलिस थाना, स्वास्थ्य केंद्र आकोला सरकारी भवनों पर डेकोरेशन तिरंगा रंग की लाइटों से भवनों को सजाया गया। ये भवन 15 अगस्त अभियान तक सजे रहेंगे।


इसी अभियान के तहत सोमवार को आकोला में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा रैली को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु ने हरि झंडी दिखाकर शुरू की गई।

इस मौके पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी कृष्णगोपाल माली सहित नगरपालिका स्टाफ, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, संतोष भट्ट, इकबाल हुसैन, बालिका विद्यालय मेवालाल, मंडल महामंत्री हिम्मत टांक, युवामोर्चा अध्यक्ष हरिनारायण सोनी, उपाध्यक्ष नरेंद्र भट्ट, पंकज टेलर, बसंती लाल छिपा, मंडल मंत्री मुरली सेन, मंडल संयोजक देवेंद्र छिपा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना छिपा आदि उपस्थित थे। रैली के इस मौके पर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्राएं एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं व नरेगा श्रमिक महिलाएं ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा में डिजे साउंड में देश भक्ति संगीत के साथ आकोला नगरपालिका से होते हुए बस स्टैंड, शनिमहाराज चोराया, बेड़च नदी पुलिया होते हुए, अखाड़ा चौक से रंगीला चौक, नीम चौक, पुनः आकोला बस स्टैंड पर समापन किया गया। रैली में आने वाले बालक बालिकाओं व नरेगा महिला श्रमिकों को घर पर लगाने के लिए तिरंगा दिया गया।


साथ ही नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा हर घर में तिरंगे वितरण कर घरों पर तिरंगे लगवाये गये। गौरतलब है कि नगरपालिका द्वारा पहलीबार आकोला के सरकारी भवन जो हाइवे रोड़ पर स्वास्थ्य केंद्र डेकोरेशन तिरंगे रंग की लाइटों से सजाये गये भवन रात्रि में आकर्षण का केंद्र बन गये।
फोटो आकोला। गाँव में तिरंगा यात्रा निकालते अधिकारी।
फोटो आकोला। तिरंगे रंग में किया डेकोरेशन आकर्षण का केंद्र बना स्वास्थ्य केंद्र।
