Homeक्राईममंत्रालय तक पहुँचेगा भ्रष्टाचार का मामला: ग्राम पंचायत जाशमा में पूर्व सरपंच,...

मंत्रालय तक पहुँचेगा भ्रष्टाचार का मामला: ग्राम पंचायत जाशमा में पूर्व सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक की मिलीभगत का खुलासा ?

Reported by Chief Editor & Crime Reporter Dilip Joshi – National Time News

भोपालसागर (चित्तौड़गढ़),

ग्राम पंचायत जाशमा (पुलिस थाना भोपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़) में वर्ष 2015 से 2019 के बीच पदस्थ रही पूर्व सरपंच साहिबा, तत्कालिक ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन तीनों अधिकारियों की आपसी सांठगांठ से पंचायत में व्यापक स्तर पर घोटाले किए जाने की पुष्टि हुई है, जिसके दस्तावेज अब मंत्रालय, जयपुर को सौंपे जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास कार्यों में भारी अनियमितता, फर्जी बिलों के आधार पर भुगतान, और योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही जैसे मामलों में उक्त अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। आरटीआई, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं।

सूत्रों की मानें तो पंचायत निधि का दुरुपयोग कर हजारों नहीं, बल्कि लाखों रुपये की हेराफेरी की गई है। अब इस मामले की शिकायत के साथ एक मजबूत फाइल तैयार कर मंत्रालय, जयपुर में सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिससे उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जा सके।

जनता की मांग: कठोर कार्रवाई और न्यायपूर्ण दंड
ग्रामवासियों में इस खुलासे के बाद आक्रोश व्याप्त है। सभी की मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और ग्राम पंचायत की गरिमा को पुनः स्थापित किया जाए। ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया है कि राज्य सरकार इस मामले में स्वतः संज्ञान ले और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर जांच शुरू की जाए।

अब देखना यह होगा कि मंत्रालय स्तर पर इस फाइल को कितनी गंभीरता से लिया जाता है और क्या ग्राम पंचायत जाशमा को न्याय मिल पाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular