रिपोर्टर — पवन कुमार सोनी, जासमा
बिजली के तारों पर मंडरा रहा था पेड़ की टहनियों का खतरा, AEN श्री जमनालाल जी ने सूचना मिलते ही करवाई कार्यवाही
जासमा। भोपालसागर पंचायत समिति जासमा अंतर्गत भोपालसागर रोड पर स्थित एक पुराना प्राथमिक विद्यालय लंबे समय से खंडहर अवस्था में पड़ा हुआ है। विद्यालय परिसर में लगे पेड़ की कई टहनियां बढ़कर विद्युत पोल एवं बिजली के तारों के ऊपर तक पहुंच गई थीं। बिजली के तारों के बेहद करीब पहुंची इन टहनियों के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने और जनहानि की आशंका बनी हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जासमा के नेशनल टाइम न्यूज़ रिपोर्टर पवन कुमार सोनी ने तत्काल विद्युत विभाग के AEN श्री जमनालाल जी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही AEN श्री जमनालाल जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सूचना के महज 2 घंटे में मौके पर पहुंची टीम
AEN श्री जमनालाल जी के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने महज 2 घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर बिजली के तारों एवं विद्युत पोल के ऊपर आ रही खतरनाक टहनियों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
मौके पर निगम कर्मचारी ओम जी गोस्वामी, नरेश जी नागर एवं ट्री कटिंग कर्मचारी रमेश जी भील ने पहुंचकर सावधानीपूर्वक टहनियों की कटिंग की। कार्रवाई पूरी होने के बाद विद्युत तारों के आसपास बना संभावित खतरा दूर हुआ और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
AEN की तत्परता से समय रहते टला संभावित हादसा
ग्रामीणों के अनुसार पेड़ की टहनियां बिजली के तारों के बेहद करीब आ चुकी थीं। तेज हवा या बारिश के दौरान इनके तारों पर गिरने की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में रिपोर्टर द्वारा सूचना दिए जाने के बाद AEN श्री जमनालाल जी ने बिना देरी किए कार्रवाई करवाते हुए मात्र 2 घंटे में समस्या का समाधान करवाया।
AEN की इस तत्परता और विद्युत विभाग की टीम की कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते टहनियां हट जाने से संभावित दुर्घटना और जनहानि का खतरा टल गया।
जनहित की सूचना पर तत्काल कार्रवाई बनी मिसाल
यह कार्रवाई जनहित से जुड़ी समस्या पर विभागीय तत्परता का उदाहरण बनी। एक ओर रिपोर्टर पवन कुमार सोनी, जासमा ने संभावित खतरे को विभाग के संज्ञान में पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर AEN श्री जमनालाल जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 2 घंटे में टीम भेजकर कार्रवाई करवाई।
क्षेत्रवासियों ने AEN श्री जमनालाल जी, निगम कर्मचारी ओम जी गोस्वामी, नरेश जी नागर एवं ट्री कटिंग कर्मचारी रमेश जी भील सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
नेशनल टाइम न्यूज़ एवं ग्रामवासियों की ओर से विद्युत विभाग की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।

