Homeदेशविक्रम सीमेंट, नीमच खोर में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन –...

विक्रम सीमेंट, नीमच खोर में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन – श्रमिकों को मिला सुरक्षा का संदेश

ब्यूरो चीफ – के के ग्वाल, नाथद्वारा

नीमच खोर – विक्रम सीमेंट नीमच खोर में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों को दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने श्रमिकों को सुरक्षा नियमों की पालना करने का आव्हान किया। यूनियन के नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और श्रमिक हित में सुरक्षा नियमों की पालना करने पर जोर दिया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, जिससे वे अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की इस पहल की सराहना की जा सकती है, जो अपने श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

जय हिंद!

 

RELATED ARTICLES

Most Popular