ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा।
आकोला व क्षेत्र के ताणा, संगेसरा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। जिला योग प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय संगेसरा के प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार शर्मा एवं धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार माता जी का मंदिर एवं आयुर्वेद हॉस्पिटल व हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम पंचायत संगेसरा को आयोजन स्थल के रूप में प्राथमिकता दी गई है। विद्यालय प्राचार्य नगजी राम जाट, शांति छिपा योग प्रशिक्षक के सानिध्य में योग करवाया जाएगा जिसमे व्यवस्था प्रभार पुखराज गर्ग को दिया गया।

