Homeखेलआकोला में आवश्यकता एवं पात्रतानुसार दिव्यांगजनों का 9 जून से 30 जून...

आकोला में आवश्यकता एवं पात्रतानुसार दिव्यांगजनों का 9 जून से 30 जून तक विशेष शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला । नगरपालिका में आयोजित शिविर में 15 दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ के पत्र क्रमांक / सान्याअवि/2025/1607 दिनांक 30 मई 2025 की अनुपालना में वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा संख्या 68 (1) में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में विशेष योग्यजनों को और अधिक सुविधा एवं संबल प्रदान करने की दृष्टि से एक लाख दिव्यांगजनों को आवश्यकता एवं पात्रतानुसार कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण चिन्हित कर उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार राज्य में विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण हेतु विशेष अभियान चलाकर उन्हे लाभान्वित किया जाना है। इस हेतु नगर पालिका आकोला में वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाना है :- जिसे लेकर नगरपालिका में शिविर आयोजित किया गया 9 जून को वार्ड 1,2,3,  वार्डों का शिविर का आयोजन किया गया।
वही शिविर 11 जून को वार्ड नंबर 4,5 का आयोजन होगा, तथा 13 जून को 6,7 वार्ड, 16 जून को 8,9 वार्ड, 18 जून को 10,11 वार्ड, 20 जून को 12,13,14 वार्ड, 23 जून को 15,16 वार्ड, 25 जून को 17,18 वार्ड, 30 जून को 19,20 वार्ड का शिविर नगरपालिका में आयोजित होगा, दिव्यांगजन शिविर में रजिस्ट्रेशन लाभ उठा सकते है।


फोटो आकोला। शिविर में लाभार्थी का फार्म तैयार करते।

RELATED ARTICLES

Most Popular