Homeदेशभुपालनगर शिविर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित, सैकड़ों ग्रामीणों ने...

भुपालनगर शिविर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ..

चीफ एडिटर एवं  रिपोर्टर – दिलीप जोशी (नेशनल टाइम न्यूज़)

अंत्योदय सम्बल शिविर में सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ.. 

आकोला।  निकटवर्ती ग्राम पंचायत भोपाल नगर (डाबर) शिविर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण राज्य सरकार के आदेश अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत 24 जून से 9 जुलाई 2025 के बीच में पंचायत समिति भुपालसागर क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायत में अंत्योदय शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें मंगलवार को ग्राम पंचायत गुंदली एवं भुपालनगर में कैंप आयोजित किए गए। जिसमें लगभग 16 विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में पंचायत राज विभाग द्वारा स्वामित्व पट्टे वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा रजिस्ट्रेशन, राजस्व विभाग द्वारा नामांतकरण, पथरगढ़ी, सीमाज्ञान एवं रास्ता विवाद निराकरण, आपसी बंटवारा किया गया, शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन बढ़ाना आदी कार्य किए गए।

शिविर में कैंप प्रभारी नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव, प. स. सदस्य सत्यनारायण अहीर, सुरेश चंद्र गाडरी, सरपंच प्रतिनिधि चतरा भील, गोपाल लाल गुर्जर, अंबालाल चाचणी गिर्दावर, प्रभु लाल खटीक सहायक अधिकारी भोपाल सागर, बालूराम वैष्णव कृषि पर्यवेक्षक भोपाल नगर, सीता प्रजापत ग्राम विकास अधिकारी भुपालनगर, शिवाजी होसेकर पशु चिकित्सा, मुकेश तेली, कालुराम जाट, शंकर गाडरी, नन्दलाल, भेरू लाल जायसवाल, कैलाश लौहार आदि ग्रामीणों सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में लगभग 850 लोगों ने भाग लिया।
फोटो आकोला। अंत्योदय सम्बल शिविर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड लेते ग्रामीण।

RELATED ARTICLES

Most Popular