Homeक्राईममनोकामना पूर्ति के लिए जाशमा की 51 महिलाओं ने रखा मनसा महादेव...

मनोकामना पूर्ति के लिए जाशमा की 51 महिलाओं ने रखा मनसा महादेव का व्रत, सावन में गूंजे भोले के जयकारे..

रिपोर्टर: कन्हैया लाल गर्ग , जाशमा  (नेशनल टाइम न्यूज़)

जाशमा 28 जुलाई – जाशमा में महिलाओं ने मनसा महादेव का व्रत में 51 महिलाएं ने व्रत रखकर मन की इच्छा पूरी करने , स्थानीय ग्राम जाशमा में मानसा महादेव का व्रत सावन सुदी चौथ सोमवार से महादेव का व्रत सुचारू रूप से महिलाएं रखती है । जो जाशमा में 51 महिलाओं ने व्रत रखा गया एवं नियम के अनुसार मनसा महादेव व्रत रखने से अपनी मन की इच्छा पूरी होती है। और यह चार महीने व्रत करना ,सावन के अधक मास से शुरू होता है ।

मनसा महादेव की पूजा सोमवार के दिन होती है इसमें तांबे का पहिया ,कच्चे सूत का गोटा बनाकर एवं सुपारी ,कच्चे सूत के ऊपर रखकर महादेव मंदिर पर पूजा करना ।कार्तिक महीने की चांदनी पर मनसा महादेव का उद्यापन करना है ।एवं इस दिन मीठे का चुरमा मालपुआ का भोग लगा लगाना चाहिए । नमक नहीं खाना चाहिए और महिलाएं अपने नियम के अनुसार चले जाशमा की कई महिलाओं ने पूजा की थाली लेकर लेकर शंकर भगवान की मंदिर पर पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत को प्रारंभ किया। गांव की महिला चंदा सोनी ने बताया मनसा महादेव का व्रत 16 सोमवार तक लिया जाता है ,और यह है अपनी मन की इच्छा पूरी करने के लिए महिलाएं व्रत रखती है।

जाशमा में मनसा महादेव का व्रत के लिए 51 महिलाओं ने व्रत चालू किया

RELATED ARTICLES

Most Popular