ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया की वार्षिक साधारण सभा की बैठक साण्डेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। अध्यक्ष एडवोकेट बी एल माली ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया।
बैठक में पूरे मेवाड़ क्षेत्र से राज माली समाज के समाजजनों की सैकड़ों की तदाद में उपस्थित हुई।
बैठक की अध्यक्षता अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट बी एल माली ने की।
बैठक में एजेंडा वाइज प्रस्तावों पर गहन विचार विमर्श करके निर्णय लिये गये तथा अतिमहत्वपूर्ण निर्णय सर्व सहमति से राज माली समाज की सराय पर करीबन 75 वर्ष से अधिक समय पहले निर्मित श्री पंचमुखी महादेव का मंदिर मातृकुंडिया में स्थित आबादी में आराजी संख्या 782 पर बना हुआ है, इस मंदिर व सराय का जीर्णोद्धार करने के लिए समाज के भामाशाहों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने के लिए आमंत्रित करने का आव्हान किया गया। जिसमें करीबन 11 लाख रुपए की राशि देने के लिए भामशाहो द्वारा स्वघोषणा की गई तथा पूरे मेवाड़ क्षेत्र से राज माली समाज के प्रत्येक घर से राशि रुपए 500/- का सहयोग लेकर श्री पंचमुखी महादेव के मंदिर व सराय का जीर्णोद्धार करने का संकल्प सहित निर्णय लिया गया। इस मंदिर व सराय पर करीबन एक करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कार्य संपन्न होने की संभावना है।

इस साधारण सभा की बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक घीसा लाल माली, बद्री लाल भोई राजनगर, गिरधारी लाल माली पनोतिया, प्रेम शकर भोई कोठारिया, उपाध्यक्ष शांति लाल माली गंगरार, जगदीश चंद्र भोई देलवाड़ा, लादू लाल माली पहुना, सचिव भगवान लाल माली मालीखेड़ा, कोषाध्यक्ष लादु लाल माली पनोतीया, महामंत्री लालू राम माली जोईरा, नारायण लाल माली भगवानपूरा, संगठन मंत्री रतन लाल माली भैरूखेड़ा, हीरा लाल माली, खेडी, शंकर लाल माली आरणी, विधि सलाहकार मंत्री सी ए राजेंद्र माली कोठारिया, सह सचिव कालू राम माली, उपकोषाध्यक्ष नाथु लाल माली पहूना, सदस्य नारायण लाल माली, पन्ना लाल, जगदीश चंद्र, केशू लाल, फतह लाल, कैलाश चंद्र,क्षकन्हैया लाल, भैरू लाल, जमना लाल, हर लाल, किशन लाल, शंकर लाल, गणेश लाल, कालू राम, बद्री लाल, रतन लाल, उदय लाल, राम प्रसाद, मांगी लाल, शांति लाल माली, लादू लाल, मनोहर लाल माली,इत्यादि उपस्थित हुए
फोटो आकोला। अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट की वार्षिक बैठक में चर्चा करते।
