Homeखेलगुरुपूर्णिमा पर श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम में होगा भव्य महोत्सव,...

गुरुपूर्णिमा पर श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम में होगा भव्य महोत्सव, गुरुदेव गोपालदास महाराज के सानिध्य में विविध आयोजन..

ब्यूरो चीफ – प्रहलाद राय वैष्णव, उदयपुर (नेशनल टाइम न्यूज़)

आज डूंगरपुर शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ जाएगा।


जिसमे प्रातः 7 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे प्रधान पीठाधीश्वर परम् पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की मूर्ति पूजन, गुरुगादी पूजन, चरण पादुका पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा।
दोपहर 1 बजे महाआरती, महाप्रसाद, भजन कीर्तन व गुरूवंदना कर धाम के गादीपति गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया जाएगा ।
जिसमे वागड़,मेवाड़,मारवाड़, मालवा गुजरात,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के भक्त अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित होंगे।

संस्थापक – जिग्नेश वैष्णव
श्री कृष्णा कल्याण सेना डूंगरपुर मेवाड़

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular