Homeदेशप्रकृति को समर्पित जाशमा का हरियाली पर्व, गौशाला समिति ने हरियाली अमावस्या...

प्रकृति को समर्पित जाशमा का हरियाली पर्व, गौशाला समिति ने हरियाली अमावस्या पर 551 पौधे लगाकर दिया प्रकृति प्रेम का संदेश…

रिपोर्टर: कन्हैया लाल गर्ग , जाशमा  (नेशनल टाइम न्यूज़)

जाशमा, 24 जुलाई।

हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर जाशमा मंगरा स्थित शनि महाराज मंदिर के पास गौशाला समिति जाशमा द्वारा 551 पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया गया। इस आयोजन में फलदार एवं छायादार वृक्षों जैसे पीपल, वट वृक्ष, गुलमोहर, अमलतास, जामुन, बादाम आदि का रोपण किया गया।

इस पुनीत कार्य में गौ सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र जाट के नेतृत्व में सागरमल जाट, अर्जुन लाल सेन, शुभम काकड़ा, सुनील कुमार जाट ,विजय कुमार लोहार, सुनील जाट, रवि जाट ,गोविंद लोहार, दिनेश जाट ,घनश्याम जाट, देवीलाल सालवी, शौकीन जाट, विष्णु जाट, नारायण लाल पांडेया, शंकर लाल जाट, संजू जाट, बलराम जाट, धर्मराज जाट सहित कई अन्य सेवकों ने भाग लिया।

गौशाला समिति ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख की जाएगी ताकि वे पूर्ण रूप से विकसित होकर पर्यावरण की रक्षा में योगदान दे सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular