Homeक्राईमभूपालसागर में 2 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं काढ़ा वितरण कल से...

भूपालसागर में 2 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं काढ़ा वितरण कल से चर्म रोग, जोड़ दर्द, पथरी, शुगर जैसी बीमारियों का निःशुल्क इलाज — विशेषज्ञ देंगे परामर्श

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़) 

आकोला।  युर्वेद औषधालय भूपालसागर एवं पेंशनर समाज भूपालसागर के संयुक्त तत्वाधान में 1 व 2 अगस्त को 2 दिवसीय परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन पंचायत समिति भूपालसागर में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में चर्म रोग, दाद, खुजली,
सफेद दाग, गठिया, जोड़ो का दर्द,पेट, खांसी, पथरी, शुगर आदि रोगों की चिकित्सा एवं परामर्श दिया जाएगा। पेंशनर समाज अध्यक्ष मदन लाल विजयवर्गीय ने बताया कि काय चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ कमलेश कुमार गुर्जर एवं डॉ बबिता मीणा द्वारा 10 बजे से 3 बजे तक रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए काढ़ा वितरण भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular