ब्यूरो चीफ – प्रहलाद राय वैष्णव, उदयपुर (नेशनल टाइम न्यूज़)
- पूरे श्रावण मास में ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महा आरती होगी
उदयपुर 03 जुलाई
श्रावण मास के पवित्र माह में गोवर्धन विलास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दो बटा में स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में 11 जुलाई से 8 अगस्त तक “महादेव जी का सावन महोत्सव” मनाया जाएगा। महादेव भक्त मंडल गोवर्धन विलास के मनीष मेघवाल ने बताया कि “महादेव जी का सावन महोत्सव” के पोस्टर बेनर का विमोचन ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर व पार्क विकास समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर मेघवाल, सज्जन सिंह राणावत, घनश्याम मोड, पन्नालाल दवे, राजकुमार साहू , प. भोगी लाल जानी, भेरू सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह डोडिया ने किया। इसके बाद महादेव भक्त मंडल के युवा सदस्यों करण सिंह राणावत, शूरवीर सिंह कच्छावा, यश गर्ग, निखिल सिंह चौहान, युवराज सिंह राठौर, हितेन सिंह सारंगदेवोत, जिनेश शर्मा, दुष्यंत चोबिसा, अजय ने अपनी टोली के साथ हर दुकान व मोहल्ले की विभिन्न गलीयो में पोस्टर चस्पा किये व बैनर लगाए। महेश गोयर ने बताया कि “महादेव जी का सावन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत” श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई व 4 अगस्त 2025 को शाम 7:30 बजे महा आरती की जाएगी व 4 अगस्त को रात्रि 8 से 11 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। पूरे श्रावण में नियमित आरती होगी। मंदिर परिसर में 51 फीट ऊंचाई पर भगवा पताका लगाई जाएगी। ऋण मुक्तेश्वर महादेव की विशेष श्रृंगार किया जाएगा व मंदिर परिसर को आकर्षक 108 भगवा पताका से सजाया जाएगा।
