Homeक्राईमराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी में वृक्षारोपण व स्टेशनरी वितरण, भामाशाह कालूराम...

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी में वृक्षारोपण व स्टेशनरी वितरण, भामाशाह कालूराम अहीर का सामाजिक सरोकार सराहा गया..

रिपोर्टर: कन्हैया लाल गर्ग , जाशमा  (नेशनल टाइम न्यूज़)

10 जुलाई- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी में वृक्षारोपण एवं भामाशाह कालूराम अहीर द्वारा स्टेशनरी वितरण

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी में आज पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा प्रोत्साहन के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं आमजन ने भाग लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी भामाशाह कालूराम अहीर द्वारा विद्यालय के 106 छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री एवं स्कूल बैग भेंट किए गए। विद्यार्थियों में इस उपहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में पीईईओ प्रधानाचार्य
दलीचंद बेरवा, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने भामाशाह के इस सहयोग की सराहना करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा की।
प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करते इसी के साथ महात्मा गांधी विद्यालय के लिए कार्य मुक्त हुए महेश कुमार सैनी का अभिनंदन किया कार्यक्रम का संचालन चंद्र सिंह ने किया।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी में बालक बालिकाओं को स्टेशनरी कालूराम अहीर के द्वारा भामाशाह की ओर से दिया गया

 

RELATED ARTICLES

Most Popular