ब्यूरो चीफ – प्रहलाद राय वैष्णव, उदयपुर (नेशनल टाइम न्यूज़)
डूंगरपुर- श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम, राजपुर डूंगरपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कल्लाजी महाराज का पावन जन्मोत्सव दिनांक 1 अगस्त 2025, शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा.
इस पावन अवसर पर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पूजन एवं होमात्मक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति, आरती और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। तत्पश्चात दोपहर 1:00 बजे से श्री कल्लाजी महाराज के गादी दर्शन और दरिखाना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुजन लाभ ले सकेंगे।

धाम के ट्रस्टी और आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पधारें और इस पुण्य अवसर का लाभ लें।
जय श्री कल्याण!
– श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम, राजपुर डूंगरपुर
