ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। जेजीएम गुरूकुलम के बच्चों ने लगाए 2000 फलदार पेड़।
ताणा- आकोला हाइवे रोड़ स्थित जेजीएम गुरूकुलम सीनियर सैकण्डरी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा प्रेरित कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगभग 2000 फलदार पेड़ लगाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार स्वामी ने बताया की 2000 फलदार पेड़ों में 500 पेड़ आम 300 पेड़ नारियल 500 पेड़ अनार 500 पेड़ अमरूद व 200 अन्य फलदार पेड़ लगाए गए हैं। इन पेड़ों की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय के कक्षा 5 से 12 तक के बच्चों को दी गयी है। इन पेड़ों को लगाने का मुख्य उद्देश्य गुरूकुलम के छात्रावास में रह रहे बच्चों को हर मौसम मे ताजा फल उपलब्ध करवाना है। विद्यालय की निदेशक संजु सैनी ने बताया की ये फलदार पेड़ विद्यालय के प्राकृतिक वातावरण को भी स्वच्छ बनाएंगें व बच्चों में पेड़ों के प्रति संरक्षण की भावना का विकास होगा तथा साथ ही पर्यावरण संरक्षण होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमेंन रामनारायण सैनी (जयपुर) उपप्रधानाचार्य शंकरलाल मेनारिया अध्यापक माधव लाल सेन वरिष्ठ अ. जितेन्द्र कुमार रमेश कुमार कृष्ण मुरारी सैनी व अभिभावकों ने भी वृक्षारोपण किया।
फोटो आकोला। जेजीएम गुरूकुलम विद्यालय में पौधारोपण करते बच्चे।
