Homeक्राईमसंगेसरा में निकली पहली कावड़ यात्रा, शिवभक्ति में डूबा गाँव, टीम युवा...

संगेसरा में निकली पहली कावड़ यात्रा, शिवभक्ति में डूबा गाँव, टीम युवा ब्रिगेड का संकल्प – हर साल निकलेगी संगेसरा से कावड़ यात्रा

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। क्षेत्र के संगेसरा में शिव भक्तो ने प्रथम कावड़ यात्रा निकाली। जुना बाजार चारभुजा मंदिर प्रांगण से कावड़ यात्रा शुरु हुई जो जुना अखाड़ा मठ से चामुण्डा माता मंदिर बस स्टैंड का भ्रमण कर समेलिया महादेव का जलाभिषेक किया। गांव कि प्रथम कावड़ यात्रा में 21 शिव भक्तो ने कावड़ यात्रा कि । गांव कि प्रथम कावड़ यात्रा में इंद्र भगवान स्वयं बरस कर कावड़ियों का स्वागत किया व जुना बाजार में विकास मेहता, नरेश टेलर, शुभम टेलर ने उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। बस स्टैंड पर शंकर शर्मा व मुकेश सेन ने चाय पानी पिलाकर स्वागत किया। साथ ही टीम युवा ब्रिगेड के यश सोनी ने समस्त कावड़ियों को हर हर महादेव के जयघोष के साथ इस वर्ष कि भाती लगातार 5 वर्ष तक कावड़ लाने का संकल्प दिलाया।

कावड़ यात्रा में युवा ब्रिगेड पंकज खटीक, भूपेन्द्र जोशी, रमेश सोनी, प्रकाश सेन, पवन अग्रवाल, गोपाल तेली, मुकेश टेलर, मनोज सुथार, पारस मेघवाल, दीपक खटीक, कन्हैया लाल सेन, दीपक खटीक, कन्हैया लाल प्रजापत, नीतेश गोस्वामी सहीत समस्त ग्रामीण व टीम युवा ब्रिगेड के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

फोटो आकोला। संगेसरा से कावड यात्रा निकलते ग्रामीण।

RELATED ARTICLES

Most Popular