रिपोर्टर: कन्हैया लाल गर्ग , जाशमा (नेशनल टाइम न्यूज़)
जाशमा 22 जुलाई
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ा का खेड़ा में स्टाफ की कमी होने से ग्राम वासियों ने विद्यालय के गेट के बाहर तालाबंदी कर ग्रामीणों में आक्रोश मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर आकर समझाईस की
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ा खेड़ा में मंगलवार को सुबह स्टाफ की कमी होने से ग्रामीणों में आक्रोश एवं गेट के तालाबंदी की गई मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सी बी ई ओ रमेश चंद्र मीणा ने एवं पी ई ईओ लक्ष्मण सिंह चुंडावत ने मौके पर समझाईस कराई गई ,एवं ताला बंदी को खुलवाया गया। विद्यालय के बाहर ग्रामीण आक्रोश में एवं स्कूल के बालक बालिकाएं गेट के बाहर बैठे थे। और गांव के 200 लोग एवं बालक बालिकाओं की संख्या थी जय बोलते हुए अपनी समस्या को नारे के साथ में बुलाई गई ।गांव के एस डी एम सी के सदस्य रोशन लाल जाट ,राजमल नाई, बालू राम बेरवा, दलीचंद जाट ने बताया यह विद्यालय 2022 में क्रमोनत हुआ अभी तक पद रिक्त पड़े होने से बच्चों की पढ़ाई बेकार हो रही है।
विद्यालय देवड़ो का खेड़ा के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र सुखवाल ने बताया की स्वीकृत पद एवं व्याख्याता के पद खाली होने से 6 पद रिक्त पड़े हुए हैं ,वरिष्ठ अध्यापक पद विज्ञान विषय ,सामाजिक विज्ञान ,अंग्रेजी, हिंदी ,संस्कृत ,लेवल प्रथम यह पद खाली पद पड़े हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई हस्त व्यस्त हो रही है एवं ग्रामीणों ने बताया की स्वीकृत सभी पद रिक्त पड़े होने से भरा जावे ।दूसरा अध्यापक लालू राम लोहार के व्यवहार नहीं होने से उसको विद्यालय से हटाया जावे, दूसरी जगह लगावे इसी विषय पर ग्राम वासियों को मजबूर होकर विद्यालय के तालाबंदी करनी पड़ी , विद्यालय में पढ़ाई के लिए आसपास क्षेत्र के गांव के देवड़ा का खेड़ा ,रावों का खेड़ा , गुजरीया खेड़ा ,बंजारा का खेड़ा गाडरीया वास आदि गांव के कुल 214 बालक बालिकाएं पढ़ाई करने के लिए यहां पर आते हैं।

गांव के लोग दलीचंद जाट ,मोहनलाल जाट ,नगजीराम जाट, मांगीलाल, नाथूलाल तेली ,रामलाल ,मोहन सिंह, रामलाल बैरवा, राजमल नाई ,लक्ष्मी लाल तेली, बद्रीलाल जाट ,देव किशन जाट ,डालूराम ,अंबालाल बेरवा ,शंकर लाल भील ,शोलाराम बंजारा ,रोशन लाल ,शांतिलाल नाई ,छगनलाल जाट, आदि गांव के कई लोग एवं महिलाएं उपस्थित थी कनी बाई जाट, श्यामू श्यामू लोहार ,सीता देवी जाट, बाली देवी जाट ,मंजू जाट ,संतोषी जाट, रतनी बाई तेली, प्रकाशी देवी लोहार ,सीमा देवी जाट ,ज्ञानी जाट, बदामी बेरवा ,लक्ष्मी बेरवा ,मांगी देवी भील ,नोजी जाट, रेखा भील ,काली देवी भील ,सभी उपस्थित थे मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी समस्याओं को सुनकर ग्रामीणों को समझाइए कर तालाबंदी को खुलवाया गया एवं और अध्यापक दूसरे विद्यालय से लगाए गए और पढ़ाई के लिए सुचारू रूप से चलती रहेगी और ऐसी समस्या नहीं रहेगी ऐसा आश्वासन दिया। ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया जिससे समस्या का समाधान अधिकारियों ने किया गया ।
टिप्पणी
ब्लॉक शिक्षा भूपाल सागर के सी बी ई ओ रमेश चंद्र मीणा ने अपनी टिप्पणी बताई जिसमें विद्यालय के सभी पद भरने का आश्वासन दिया गया, ग्राम वासियों से समझाइए कर तालाबंदी को खुलवाया गया आक्रोश को शांत किया, गांव की समस्या को इस विद्यालय में जितने भी पद खाली हैं वह हम स्वीकृत करेंगे मौके पर दूसरे विद्यालय से अध्यापक पढ़ाई व्यवस्था तुरंत करवाई गई।
पी ई ई ओ काना खेड़ा के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह चुंडावत की टिप्पणी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ा का खेड़ा में पद रिक्त होते हुए भी पढ़ाई के लिए अध्यापक की व्यवस्था कर दी एवं दूसरे विद्यालय से अध्यापकों को लगाने का आस पास के विद्यालय से तुरंत की गई।

