ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
24 July, 2025 : हरियाली अमावस्या पर शिव मंदिरो में किया गया आकर्षक श्रृंगार
क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षित का केंद्र है प्राचीन साण्डेश्वर महादेव मंदिर , मंदिर में हर वर्ष की भांति चढ़ाई नई धज्जिया
आकोला। क्षेत्र के आसपास सहित इलाकों में हरियाली अमावस्या का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारो मे गर्म रबड़ी, मालपुए का आनंद लिया। हरियाली अमावस्या होने से शिव मंदिर में ओम नमः शिवाय का मंत्र जाप किया गया। सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं ने जल अभिषेक किया। क्षेत्र के ताणा स्थित पहाड़ी पर साण्डेश्वर महादेव मंदिर व आण का महादेव, मालियों का मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भी विशेष पूजा अर्चना की गई।

दिन में अभिषेक व विभिन्न अनुष्ठानों के साथ ही भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार कराया गया। साण्डेश्वर महादेव मंदिर मे दिनभर श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दर्जी समाज की तरफ से साण्डेश्वर महादेव मंदिर पर धज्जियां चढाई गई। प्रसादी का आयोजन किया गया। हरियाली अमावस्या पर बाजारों में मालपुआ की दुकानों पर सांय भीड दिखाई दी।
फोटो आकोला। दर्जी समाज द्वारा धज्जियां ले जाते लोग।

फोटो आकोला। आकर्षित का केंद्र है प्राचीन साण्डेश्वर महादेव मंदिर हरियाली का दृश्य।
