Homeक्राईमजाशमा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरियाली तीज...

जाशमा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरियाली तीज पर किया गया वृक्षारोपण, ग्राम पंचायत ने ली पौधों की जिम्मेदारी..

रिपोर्टर: कन्हैया लाल गर्ग , जाशमा  (नेशनल टाइम न्यूज़)

जाशमा 27 जुलाई
जाशमा ग्राम पंचायत में हरियालो राजस्थान सावन तीज पर एक पौधा मां के नाम से पौधारोपण किया गया , पंचायत समिति भोपाल सागर क्षेत्र में ग्राम पंचायत जाशमा में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना में से एक हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम तथा हरियाली तीज के उपलक्ष में सघन वृक्षारोपण अभियान कपासन रोड जाशमा में पौधारोपण किया गया तथा नर्सरी का निर्माण किया गया ।पशुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम किया गया इसमें खंबे लगा करके तार जाली लगाई गई

,इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से सहायक विकास अधिकारी भूपाल सागर के देवीलाल जाट तथा सरपंच देवीलाल लोहार ,वरिष्ठ सहायक शंकर लाल गाडरी तथा ग्राम रोजगार सहायक कैलाश चंद्र शर्मा, मेट मोहनलाल राजोरा , उदय राम गेणा, बाबूलाल यादव,बाबूलाल लोहार, वेणी राम बेरवा ,भेरूलाल सालवी, तथा नरेगा के श्रमिक और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पौधे की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत जाशमा ने ली एवं पानी पिलाना जब तक पौधे बड़े नहीं होंगे ,तब तक देखभाल की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular