ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता का स्नेह मिलन में विकास कार्यों के साथ चुनावी चर्चा शुरू
आकोला। आकोला भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता का स्नेह मिलन समारोह नगर अध्यक्ष शंकर साहु की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आकोला नगरपालिका में विधायक अर्जुन लाल द्वारा विकास कार्यों की अनुशंसा पर हो रहे कार्यों के बारे में चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष शंकर साहु द्वारा नगर पालिका में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तारित जानकारी देते हुए बताया कि विधायक अर्जुन लाल जीनगर का सूरता खेड़ा में लगभग 29 लाख का डॉम नगरपालिका द्वारा स्वीकृत करवाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष भेरूलाल जाट, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र गिरी, उदय लाल छिपा, एससी मोर्चा अध्यक्ष माधु लाल मेघवाल, मंडल प्रीतिनिधि नरेश माली, प्रवक्ता लोकेश छिपा द्वारा कार्यकर्ता को आकोला नगर पालिका चुनाव में एकजुट रहकर नगर पालिका बोर्ड भाजपा का बनाने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष बसंती लाल छिपा, पंकज टेलर, मंडल मंत्री मुरली सेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना छिपा, बालूराम तेली, कन्हैया लाल सेन, मंडल संयोजक देवेंद्र छिपा, मोहन छिपा, पुरूषोतम छिपा, रामेश्वर लाल बंजारा, बंशी लाल रैगर, रामलाल खटीक, हीरा लाल छिपा, बुथ अध्यक्ष रामलाल माली, चंद्र प्रकाश जोशी, पुराण सोनी, मुकेश जाट, मुरली जाट, मांगी लाल तेली, बैठक की चर्चा के साथ आभार युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिनारायण सोनी द्वारा व्यक्त किया गया। संचालन मंडल महामंत्री हिम्मत टांक द्वारा किया।
फोटो आकोला। आकोला भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता का स्नेह मिलन में चर्चा करते कार्यकर्ता।

