Homeक्राईमआकोला से निकली भक्ति की बयार – साण्डेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न...

आकोला से निकली भक्ति की बयार – साण्डेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई भव्य कांवड़ यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब..

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा साण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सम्पन्न , महिला पुरूषों सहित श्रृद्धालुओं भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

आकोला। आकोला कस्बे के स्थित कावलिया कुण्ड के पास श्रीकृष्ण महावीर गौशाला से बैण्ड बजो के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई।भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र माह श्रावण के माह के सोमवार के शुभ अवसर आकोला के सनातन धर्म के धर्मप्रैमी अनुयाई भाई बहनों ग्रामीणों के द्वारा कस्बे के स्थित कावलिया कुण्ड के पास श्रीकृष्ण महावीर गौशाला से बैण्ड बजो के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई जो आकोला के नृसिंह द्वारा मन्दिर से साण्डेश्वर महादेव मन्दिर ताणा तक कावड़ यात्रा का आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

आकोला से प्रारंभ हुए कावड़ यात्रा साण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।श्रीराम सेवा समिति बजरंग दल आकोला के नेतृत्व व समस्त ग्राम वासियों के सानिध्य में समस्त ग्रामवासियों की ओर से डिजे व बैंड बाजों के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। दोपहर के बाद साण्डेश्वर महादेव मंदिर पर समस्त ग्रामवासियों की और से कावड़ यात्रा निकाली गई जो ताणा मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी द्वारा विधि विधान द्वारा भगवान भोले नाथ महादेव की विशेष पूजा अर्चना करके पंडित द्वारा अभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। आकोला के मुख्य मार्ग से होती हुई जवाहरनगर, कानडखेडा होती  हुई ताणा साण्डेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई। बैंड बाजे के साथ भोलेनाथ भजनों पर महिला पुरुष नृत्य करते हुए धूमधाम से पहुंची।

कावड़ यात्रा में सर्व समाज के लोग व महिलाए विभिन्न धर्म प्रेमियों ने कावड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
फोटो आकोला। आकोला से  कांवड़ यात्रा निकालते हुए श्रृद्धालु।

RELATED ARTICLES

Most Popular