Homeक्राईमग्राम पंचायत जाशमा में भ्रष्टाचार का साम्राज्य: पूर्व महिला सरपंच, ग्राम विकास...

ग्राम पंचायत जाशमा में भ्रष्टाचार का साम्राज्य: पूर्व महिला सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक पर करोड़ों के घोटाले और धमकियों के गंभीर आरोप ?

भोपालसागर (चित्तौड़गढ़),
ग्राम पंचायत जाशमा एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार विकास कार्यों की वजह से नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के घोटालों और भ्रष्टाचार के काले खेल के कारण। पंचायत में लंबे समय से व्याप्त भ्रष्टाचार का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पूर्व सरपंच रही महिला, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक पर योजनाबद्ध ढंग से सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप लग रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों की संपत्ति उनकी वैध आय से कहीं अधिक पाई गई है। आलीशान मकान, महंगी गाड़ियाँ, शहरों में जमीन-जायदाद, सोने की बिस्किट, कीमती गहने और भारी नकद धनराशि – सब कुछ इस भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। तमाम संकेत इस बात की पुष्टि करते हैं कि ग्राम पंचायत के नाम पर विकास तो हुआ नहीं, लेकिन अधिकारियों की जेब जरूर भरती रही।

भ्रष्टाचार का विरोध करने पर धमकियाँ और दहशत का माहौल
इस घोटाले के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले ग्रामीणों को न केवल नजरअंदाज किया गया, बल्कि उन्हें धमकाया भी गया। गांव के जागरूक नागरिकों ने जब सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्हें FIR करवाने की धमकी दी गई और यहां तक कहा गया – “जो करना है कर लो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

गांव के कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्हें स्थानीय गुंडों के माध्यम से डराया गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह स्थिति लोकतंत्र और ग्रामीण विकास के लिए शर्मनाक और चिंता का विषय है।

ग्रामीणों की मांग: सीबीआई जांच और आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए
गांव के जागरूक नागरिकों ने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उनके द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को जब्त किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम नहीं कसी जाएगी, तब तक गांवों का विकास केवल कागजों पर ही होता रहेगा।

अब सवाल उठता है — क्या सरकार इस भ्रष्टाचार के अंधे कुएं में झाँकने की हिम्मत दिखाएगी? या फिर एक बार फिर आम जनता की आवाज़ दबा दी जाएगी?

Reported by Chief Editor & Crime Reporter – Dilip Joshi, National Time News

RELATED ARTICLES

Most Popular