Homeदेशईद उल अजहा को लेकर हुई सीएलजी सदस्यों की बैठक त्याग और...

ईद उल अजहा को लेकर हुई सीएलजी सदस्यों की बैठक त्याग और सौहार्द का पर्व, ईद-उल-अजहा आज

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़) 

आकोला। त्याग और सौहार्द का पर्व ईद को लेकर आकोला पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड, श्याम लाल सेन, शंकर लाल तेली, जगदीश चंद्र छीपा, विक्रम सिंह झाला, हीरा लाल तेली, हिम्मत टांक, मांगीलाल रेगर, फारूख मंसुरी, आजाद हुसैन आदि की उपस्थिति में चर्चा के साथ पुलिस उप अधिक्षक हरजीराम यादव ने कहा कि गांव में शांति बनाए रखें एवं साइबर अपराध से बच्चे, कोई भी अपने बैंक की खाता संख्या नहीं भेजें।

हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों में आपसी प्रेम बना रहे। सौहार्द और शांति से मनाने की अपील की। वही ईद-उल-अजहा शनिवार को इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद हर्षोंउल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्याग और बलिदान का यह पावन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। नगर स्थित बेड़च नदी किनारे ईदगाह में सुबह सुबह बकरीद की विशेष नमाज का आयोजन होगा।ईद-उल-अजहा का अर्थ है बलिदान का त्योहार, जो इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जिल हिज की 10 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं और उसके मांस को गरीबों तथा जरूरतमंदों में वितरित कर समाज में भाईचारे और सहानुभूति का संदेश फैलाते हैं। यह त्योहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल भी है। इस त्योहार के दौरान विशेष तौर पर गरीबों और जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाता है ताकि हर व्यक्ति इस खुशी में शामिल हो सके। प्रशासन और समुदाय मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने का भी पूरा ध्यान रखेंगे। इस प्रकार, ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग, प्रेम और साझा खुशियों का संदेश लेकर आज आकोला सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा।
फोटो आकोला। सीएलजी सदस्यों की बैठक चर्चा करते पुलिस उप अधिक्षक हरजीराम यादव।

RELATED ARTICLES

Most Popular