Homeदेशवंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आकोला में नदी पूजन, श्रमदान...

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आकोला में नदी पूजन, श्रमदान व शपथ समारोह सम्पन्न – विधायक व जनप्रतिनिधियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 5 जून से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत गुरूवार को बेड़च नदी पर पंडित श्याम सुंदर सुखवाल, हितेष सुखवाल द्वारा विधिविधान के साथ नदी पर पूजा अर्चना कर नदी की पूजन की गई, इसी के साथ श्रमदान, नदी पूजन, जल संरक्षण जल, पौधारोपण किया गया।

अभियान संकल्प के तहत विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने जनप्रतिनिधियों अधिकारियों व उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई जैसे दैनिक जीवन में जल का विवेक पूर्ण उपयोग करूंगा और अपने परिवार समाज कार्य क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाऊंगा और वर्षा जल संग्रहण और संरक्षण को प्रोत्साहित करूंगा और कुएं बावड़ी तालाब आदि के संरक्षण और पूनजीवन में सहयोग करूंगा और भावी पिढियो के सुरक्षित भविष्य के लिए जल एवं पर्यावरण संरक्षण हरियालो राजस्थान स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने में योगदान देने जल जंगल जन एक प्राकृतिक बंधन के बारे में शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम समारोह के तत्पश्चात पौधारोपण किया गया। इस मौके पर प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत, भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर साहु, श्याम लाल नाई, तारा मालीवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिना छीपा, भेरू लाल जाट, नरेंद्र भट्ट, सावलियाजी पूर्व सरपंच जानकी लाल, भगवती लाल नाई, हिम्मत टांक, योगेन्द्र गिरी, उदयलाल छीपा, देवेंद्र छीपा, नरेश माली, हरिनारायण सोनी, सुनिल चपलोत, रामलाल खटीक, सलीम पठान, राजेश चपलोत, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली, कनिष्ठ अभियंता खेमराज गुर्जर, वरिष्ठ सहायक पदम नवीन, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रोहित पंचोली, रोशन शर्मा, कुन्दन कोदली, सरिता बारेषा, मुकेश सुथार, रमेश मेघवाल, सहायक कृषि अधिकारी गोविंद लाल शर्मा, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक बालूराम शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक सुखलाल जाट, कौस्तुभ यादव, विष्णु मेनारिया पुष्कर जाट, प्रभात वैष्णव, भरत शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे अतिथियों का माला एवं साफा से स्वागत किया गया।
फोटो आकोला। अधिकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा बेड़च नदी की पूजन करते।
फोटो आकोला। वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत शपथ दिलाते विधायक।

RELATED ARTICLES

Most Popular