Homeदेशडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आकोला नगर मंडल ने पुष्पांजलि...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आकोला नगर मंडल ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद और एकता का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। भाजपा नगर मंडल आकोला द्वारा राष्ट्र की एकता, अस्मिता और अखंडता की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाई।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष शंकर साहु ने कहा डॉ. श्याम प्रसाद जी के पदचिन्हों पर चलने एवं उन्होंने कहा था एक देश मे दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे, धारा 370 समाप्त करना जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को साकार किए हे l हमे भी उनके संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उनकी विचारधारा के अनुरूप काम करने चाहिए।

इस मौके पर आकोला नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु, महामंत्री हिम्मत टांक, उपाध्यक्ष उदय लाल छिपा, बसंती लाल छिपा, खुमान माली, पंकज टेलर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भगवती लाल सेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरि सोनी, भाजपा नगर मंडल के सदस्य रामलाल खटीक, हीरालाल छिपा, किशन माली, मंडल संयोजक देवेंद्र छिपा, आईटी सेल मनोज यादव, घनश्याम गिरी आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो आकोला। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता।

RELATED ARTICLES

Most Popular