ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। क्षेत्र में “समन्वित ग्रामीण विकास” के उद्देश्य से लोक भागीदारी के आधार पर प्रयासरत स्वेच्छिक संस्था नवाचार संस्थान की 40 वी वार्षिक बैठक 6 जुलाई को प्रातः 11 बजे नवाचार संस्थान ट्रेनिंग सेन्टर पर संस्थान की वार्षिक बैठक के अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सुमन दाधीच ने सदन के सम्मुख प्रस्ताव रखते हुए बताया कि वर्तमान समय में मानव जाति के सम्मुख सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरणीय परिवर्तन और वैश्विक तापमान वृद्धि के दुश परिणाम से कृषि, पर्यावरण, एवं जैव विविधता के लिये सबसे अधिक खतरा होने वाला है। अतः संस्थान को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के मुद्दों को अपने कार्यक्रमों में जोड़ते हुए समुदाय के साथ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही संचालक मण्डल सदस्य डॉ. संगीता भटनागर द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के साथ ही किशोर किशोरियों को जोड़ते हुए पौधारोपण हेतु विशेषरूप से प्रयास करने होंगे । संचालक मण्डल सदस्य चंपालाल बैरवा और रंगलाल कुमावत ने प्रस्ताव रखा कि संस्थान को आने वाले समय में प्राकृतिक कृषि और परम्परागत कृषि पद्धतियों और बीजों के संरक्षण को लेकर कार्य करने की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तभी हम खेती और किसानी को संरक्षित और संवर्धित बना सकते हैं।

संस्थान सचिव अरुण कुमावत ने पूर्व अवधि के प्रतिवेदन के साथ ही उपरोक्त सुझावों को जोड़ते हुए वर्तमान प्रयासों में युवक युवतियों की भागीदारी को ओर अधिक बढ़ाने के प्रयासों को प्राथमिकता से आयोजना में जोड़ना होगा । बैठक के दौरान आगामी अवधि के लिए संचालक मण्डल के चुनाव भी सम्पन्न करवाए गए, चुनाव अधिकारी कन्हैयालाल कीर ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई और सदन ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रदान की गई।

बैठक के अन्त में संस्थान की कोषाध्यक्ष सुमन तंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक के बाद संस्थान कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सरकारी सेवा प्रदाताओं को संस्थान द्वारा सुशीला प्रजापत, ए एन एम, रूपाखेड़ी, संतोष चारण, आशा सहयोगिनी हापाखेड़ी, ललिता शर्मा, आशा सहयोगिनी, रूपाखेड़ी, एवं रेखा लोहार, आशा सहयोगिनी, जूना कीरखेड़ा को सम्मानित किया गया।

बैठक के पश्चात सभी लोगों द्वारा नवाचार संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र पर पौधारोपण किया गया, इसके तहत आम, अमरूद, चीकू, मौसमबी, संतरा, सहजन और मीठा नीम के पौधे लगाए गए और निर्णय किया गया कि हम सभी ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता के प्रयास कर अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण करने के लिये प्रेरित करने का काम करेंगे, कार्यक्रम सांय 5 बजे समाप्त हुआ । उक्त बैठक में संस्थान के नेमीचन्द जैन, जितेन्द्र सिंह तोमर, किशन सिंह पंवार, सीमा कुमावत एवं कृष्णा सिंह का सहयोग प्राप्त हुआ।
फोटो आकोला। पौधारोपण करते।
