ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। जीबीएच जनरल हॉस्पिटल एवं श्री सांवलिया सेवा संस्थान एवं नगर पालिका आकोला के संयुक्ततत्वधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ में नगर पालिका उपाध्यक्ष भेरू लाल जाट, श्याम लाल नाई, अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली, भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर लाल साहू सहित ग्रामीणों ने शुभारंभ किया।

जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के कैंप मैनेजर संस्थान के सचिव नारायण सिंह राजावत ने आभार व्यक्त किया। राजावत ने बताया कि जीबीएच जनरल अस्पताल द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा, शिविर में बुधवार को 154 मरिज का रजिस्ट्रेशन हुआ बड़ी जांचें एवं गंभीर मरीजों को उदयपुर रेफर किया गया। निशुल्क बस सुविधा द्वारा उदयपुर में जीपीएस में निशुल्क इलाज होगा एवं जांच भी निशुल्क होगी। सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, खून की जांचों सहित भोजन व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। शिविर में आंखों के ऑपरेशन, मोतियाबिंद ऑपरेशन, गांठ के ऑपरेशन, चर्म रोग का इलाज, खांसी का इलाज, लंबे समय से बुखार सर दर्द हाथ पैर दर्द हर बीमारी का इलाज निशुल्क होगा। किसी भी प्रकार का कोई भी चार्ज नहीं लगेगा एवं किसी भी सरकारी कार्ड के बिना संस्थान द्वारा इलाज करवाया जाएगा।
शिविर में जीबीएच टीम से नर्सिंग ऑफिसर साहिबा बानू पठान, अनीता कुंवर देवड़ा, सहायक स्टाफ सीमा रेगर, रूबीना मंसुरी, निर्भय सिंह आदि ने शिविर में सेवाएं दी।
फोटो आकोला। शिविर में जांच को आये मरीज उपस्थित स्टाफ।
