ब्यूरो चीफ – प्रहलाद राय वैष्णव, उदयपुर (नेशनल टाइम न्यूज़)
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में 51 फीट ऊंचा ध्वजा फहराई – महादेव जी का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की
उदयपुर। महादेव भक्त मण्डल की ओर से श्रावण मास में ऋण मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर 2 बटा हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोवर्धन विलास में मनाये जा रहे “महादेव जी का सावन महोत्सव” के तहत श्रावण मास के पहले सोमवार को मन्दिर प्रांगण में 51 फीट ऊँचे पोल पर भगवा पताका सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु शंकर नागदा ने विधिवत पूजन कर मंत्रोच्चार के बीच फहराई।
अध्यक्षता 2 बटा विकास समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर मेघवाल ने की।
महादेव भक्त मण्डल के महेश गोयर ने बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार को ऋण मुक्तेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार कर सुसज्जित किया गया। महादेव जी की विशेष आरती की गई।
मन्दिर में उपस्थित सनातनी बंधुओ को संबोधित करते हुए विष्णु शंकर नागदा ने कहा कि हम सभी ने हिंदू धर्म में जन्म लिया है और हम सभी सनातनी है, इसलिए सनातन धर्म की रक्षा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है, इसलिए आवश्यक है परिवार के सभी सदस्य एक समय का भोजन साथ करने का संकल्प ले और शाम को मन्दिर में आरती के समय सभी मोहल्लेवासी एक साथ सामूहिक रूप से सायंकाल की आरती में आये। पंगत और संगत एक साथ करने से ही सामाजिक समरसता रह सकती है। ध्वजपोल व ध्वज भगवा भारत फ्लेग एंड फाउंडेशन से लिया गया। इस अवसर पर पन्नालाल दवे, घनश्याम मोड, राजकुमार साहू, विशन जटिया, सज्जन सिंह, ललित सिंह, पंकज कुमावत, किशन दवे सहित अन्य भी उपस्थित थे।
