Homeक्राईमकुंभ मेला: पहले भी हो चुकी हैं भगदड़ की घटनाएं, जानिए कब-कब...

कुंभ मेला: पहले भी हो चुकी हैं भगदड़ की घटनाएं, जानिए कब-कब हुए हादसे

प्रयागराज में कुंभ के दौरान भगदड़ मचने के बाद सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में भगदड़ की वजह से 30 लोगों की मौत हो गई है और 60 लोग घायल हुए हैं.

यह हादसा मौनी अमावस्या के मौक़े पर हुआ.

डीआईजी (महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र) वैभव कृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि 30 मृतकों में से 25 की शिनाख्त हो गई है. घायलों का इलाज चल रहा है.

कुंभ हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है. ख़ास अंतराल पर कुंभ का आयोजन हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में होता है. लंबे समय तक चलने वाले कुंभ मेले में कुछ दिन ख़ास होते हैं. इन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में पहुँच जाती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular