Homeक्राईमउन्नत खेती की ओर कदम: आकोला में वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए...

उन्नत खेती की ओर कदम: आकोला में वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक कृषि सुझाव

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़) 

आकोला, 04 जून 2025    कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ द्वारा खेती को विकसित बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान को वृहद रूप से चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगरपालिका आकोला में शिविर का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने बताया कि वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एनबीएसएस) उदयपुर डॉ. आरएस मीणा, कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी सहायक संजय कुमार धाकड़, सहायक कृषि अधिकारी (सेवानिवृत) शंकर लाल नाई ने अभियान के जिले के नगरपालिका आकोला में किसानों के साथ शिविर का आयोजन कर संवाद किया। शिविर का संचालन सेवा निवृत्त सहायक कृषि अधिकारी सत्येंद्र गौड़ द्वारा किया गया।


डॉ. सोलंकी ने बताया कि खरीफ के मौसम की फसलो में किसानों की समस्याएं और आवश्यकता अनुरूप वैज्ञानिक सलाह पहुंचाने में यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव गांव और विभिन्न भौगोलिक विशेषता वाले जिले में मूंगफली, सोयाबीन, उड़द, मक्का, ज्वार फसलों के उन्नत बीजों की उपलब्धता, किस्मों के प्रकार, फसलों में पहले से रोगों के प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण जैसे विभिन्न विषयों पर किसानों की समस्या का समाधान किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ सोलंकी ने आकोला, ताणा, कानडखेड़ा, गुन्दली, मुरला, निलोद आदि गांवों के प्रगतिशील महिला पुरूष कृषकों से शिविर का फीडबैक लिया। शिविर में सहायक कृषि अधिकारी गोविन्द कुमार शर्मा, गुन्दली कृषि पर्यवेक्षक सुखलाल जाट, कृषि पर्यवेक्षक पुष्कर लाल जाट, कोस्तुब यादव, विष्णु मेनारिया, भरत शर्मा, निलेश मेनारिया, प्रभात वैष्णव ने कृषि विभाग के अंतर्गत चलने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई। क्षेत्र के महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित थे। इस मौके पर शंकर साहु, जीएस एस अध्यक्ष शौकत मंसरी, वाइस चेयरमैन भेरूलाल जाट आदि उपस्थिति थे। वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एनबीएसएस), उदयपुर डॉ. आरएस मीणा ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसलों के रोगों पर अनावश्यक दवाईयों के खर्च को रोकने में सक्षम जैविक उपचारों एवं प्रबंधन तकनीक पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक ने कृषि यंत्रों पर उपलब्ध अनुदानो, फार्म पोण्ड, सोलर व बागवानी की फसलों में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

फोटो आकोला। आकोला में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जानकारी उन्नत खेती के टिप्स देते अधिकारी।

RELATED ARTICLES

Most Popular