Homeदेशनाथद्वारा में विकास कार्यों का लोकार्पण: सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक...

नाथद्वारा में विकास कार्यों का लोकार्पण: सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किया शुभारंभ।..

ब्यूरो चीफ – के के ग्वालजी, नाथद्वारा (नेशनल टाइम न्यूज़)

नाथद्वारा नगर आज में मंगलवार को श्री गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ और माननीय नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, गौरव पथ, राजकीय आवासीय परिसर (स्टाफ क्वार्टर), और नवीन एम्बुलेंस सेवा का विधिवत लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आम नागरिकों को सुलभ होंगी गौरव पथ और स्टाफ क्वार्टर:* चिकित्सालय परिसर की व्यवस्था और कर्मियों की सुविधा में सुधार आएगा नवीन एम्बुलेंस सेवा: आकस्मिक चिकित्सा सहायता की गति में वृद्धि होगी और क्षेत्र के निवासियों को आपातकालीन सेवाओं का त्वरित लाभ मिलेगा

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने बताया कि
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना: आर्थिक रूप से कमजोर सहित हर वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयों से राहत मिलती है साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं और मांगों को लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया गया साथ ही स्थानीय विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अपने ने बताया कि जन औषधि केंद्र आमजन को सस्ती दरों पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण और मददगार कदम
मेडिकल स्टाफ के क्वार्टर: 

स्टाफ को रहने की बेहतर सुविधाएं मुहैया होंगी चिकित्सकों की भूमिका मरीजों के मन में चिकित्सकों के प्रति विश्वास कायम रखना आवश्यक है निर्माण कार्यों में गुणवत्ता: हर कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखना जरूरी है साथ ही इस अवसर को कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी पी एमो डॉ कैलाश भारद्वाज साहित स्थानीय प्रशासन चिकित्सालय स्टाफ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे साथ ही नाथद्वारा में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने संयुक्त रूप से इन सुविधाओं का शुभारंभ किया और आमजन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के निवासियों को स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं में सुधार का लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular