ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
शेर सा जिगर और गजब के शौक रखता हूँ, अपने देश के खातिर हथेली पर जान रखता हूँ – उमाशंकर मेनारिया
आकोला। आकोला क्षेत्र के सबसे नजदीक छोटे से गांव चोरवडी निवासी उमाशंकर मेनारिया को विश्व के सबसे बड़े अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ ( CRPF) में 20 वर्ष 07 माह की गौरवमयी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर अपने गृह क्षेत्र पुस्तेनी गाँव चोरवडी में पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया।
रविवार को जब आकोला पंहुचने पर पुलिस थाना परिसर में शिरकत करने पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत किया। पुलिस थाना ऑफिस थानाधिकारी चेंबर में थानाधिकारी रमेश मीणा ने साफा बंधवाकर फूल मालाओं से स्वागत (इस्तकबाल) किया। तत्पश्चात थाना परिसर से भव्य वाहन रैली के रूप में बैंड बाजा डीजे के साथ मुख्य मार्गों से रैली निकाली गई, जहां रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। क्षेत्र के लोगों ने रैली को चोरवडी गांव तक पंहुचा कर गांव में स्वागत किया गया।
फोटो आकोला। उमाशंकर मेनारिया को विश्व के सबसे बड़े अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ का आकोला में भव्य स्वागत करते ग्रामीण।

