ब्यूरो चीफ – प्रहलाद राय वैष्णव, उदयपुर (नेशनल टाइम न्यूज़)
जय श्री राम, जय जगदीश हरे!
प्रिय बंधुवर,
आपको यह जानकर अपार प्रसन्नता होगी कि प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भगवान श्रीजगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा जगदीश चौक, उदयपुर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण पर निकलेगी। भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह से ठाकुर जी के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
इसी पावन अवसर पर धानमंडी स्थित मेरे निज आवास पर ठाकुर जी की महाआरती एवं भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप अपने परिवार सहित सांय 5:00 बजे पधार कर ठाकुर जी का स्वागत करें और आरती में सहभागी बनें।
आपका ही —
पारस जय जगदीश
पारस सिंघवी
अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, उदयपुर डिवीजन
स्थान: निज आवास, धानमंडी, उदयपुर
समय: सायं 5:00 बजे
तिथि: 27 June 2025

