ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। पक्षी विश्रान्ति गृह का आज होगा उदघाटन।
राजेश चौहान ने बताया कि सोमवार को सायं 5 बजे ताणा साण्डेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण के बाहर पक्षी विश्रान्ति गृह का सोमवार को उदघाटन समारोह आयोजित होगा।
स्मृतिशेष श्रीमती रूक्मिणी व नाथू लाल चौहान (पूर्व सरपंच ताणा) की याद में समर्पित पक्षी विश्रान्ति गृह का उदघाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि सेशन न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अतिरिक्त महानिदेशक एच. सी.एम.रीपा. उदयपुर एम. जल. चौहान, पुलिस महा निरिक्षक रेंज उदयपुर राजेश मीणा सहित समाजसेवी भामाशाह आदि उदघाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
फोटो आकोला। ताणा पहाड़ों में स्थित साण्डेश्वर महादेव प्रागंण स्थित पक्षी विश्रान्ति गृह।

