ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। स्थानीय थानाधिकारी रमेशचन्द्र मीणा के पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर समाजसेवी भामाशाहो व ग्रामीणों ने अभिनन्दन कर विदाई दी।

समाजसेवी व पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड के नेतृत्व में सुगन विहार में थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा का पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नति पर भव्य स्वागत किया गया। अभिनन्दन व विदाई समारोह में कपासन डीएसपी हरजी लाल यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकोला डॉक्टर मीणा, प्रधानाचार्य शर्मा, फतहनगर व्यापार मंडल सदस्यों सहित आकोला भामाशाह,आसपास जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने समारोह में शिरकत कर बैंड बाजा डीजे के साथ जुलुस निकाल कर स्वागत अभिनन्दन किया। स्वागत समारोह के बाद सुगन विहार से डीजे के साथ मीणा को पुलिस थाने तक जुलूस निकाल कर पहुंचाया गया। पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड ने अपने संबोधन में आकोला थानाधिकारी के कार्यकाल की विस्तृत जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि छोटे से कार्यकाल में अच्छा कार्य करके जनता के दिलों छाप छोडी हैं। कपासन डिप्टी हरजीलाल यादव ने कहा कि आकोला द्वारा जो सम्मान किया गया उस को भूलेंगे नहीं। अधिकारी आते हैं और जाते हैं लेकिन जो अधिकारी अपनी ईमानदारी से कार्य करता है, तो निश्चित रूप से उनको सम्मान मिलता है। इस अवसर पर कपासन डीएसपी हरजी लाल यादव, डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा, माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड, फतह नगर व्यापार मंडल (गौशाला) अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, बाबु लाल उंनिया, कैलाश खण्डेलवाल, जगदीश मुण्दडा, पूर्व सरपंच अनिल सहलोत, अशोक पोखरणा, श्याम लाल नाई, करजाली सरपंच राजेन्द्र गोठवाल, गणेश जाट, पूर्व सरपंच भगवान लाल रेगर, पूर्व उपप्रधान नरेंद्र भट्ट, मोहन लाल जाट, राजमल बोहरा, नरेंद्र, चपलोत, राजमल हिंगड़, राजेश चोहान ताणा, भगवत सिंह, बसन्ती लाल हिगड, चेतन हिंगड, विनय हिंगड, राकेश पटवारी, अरविंद नन्दवाना, नितिन पोखरना, पियूष पिछोलिया आदि मौजूद थे।
फोटो आकोला। थानाधिकारी मीणा का पदोन्नति पर स्वागत करते जनप्रतिनिधि ग्रामीण। संबोधित करते भगवती लाल हिंगड।
