Homeक्राईममहिलाएं रहें सतर्क, डिजिटल फ्रॉड से करें खुद की सुरक्षा – डीएसपी...

महिलाएं रहें सतर्क, डिजिटल फ्रॉड से करें खुद की सुरक्षा – डीएसपी हरजी लाल यादव ने दी साइबर जागरूकता

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। मंजरी फाउंडेशन और एल एंड टी फाइनेंस के सहयोग से क्षेत्र के कांकरवा में साइबर सुरक्षा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक हरजीलाल यादव थे।

उन्होंने कहा की आज के समय में मोबाइल का जितना ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है उसके आधार पर साइबर फ्राड भी ज्यादा होने लगे है। हमे उनसे सावधान रहना है और लालच देने वाली काल से बचना है। साथ ही अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल नहीं उठानी हैं। उन्होंने “राज सिटीजन ऐप” के बारे में बताया और उपस्थित महिलाओ से उसे डाउन लोड कर एक्टिवेट करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब भी आप मुसीबत में हो तो तुरंत इस ऐप का इस्तेमाल कर पुलिस से मदद मांग सकते है। पुलिस तुरंत मदद के लिए आ जायेगी।
भुपालसागर थाना प्रभारी लादुलाल ने कहा कि आपके पास ऐसी कोई अनजान नम्बर से फ्रॉड काल आती हैं या आपके साथ किसी भी प्रकार का डिजिटल, साइबर या बैंक फ्रॉड होता है तो तुरंत उसकी सूचना साइबर सुरक्षा नम्बर 1930 पर दे ताकि आपकी मदद की जा सके।
आज के इस कार्यक्रम में डिजिटल सखी सुनीता, यशोदा, पार्वती, राजीविका की कलस्टर मैनेजर, एल आर पी सहित कांकरवा ग्राम की 70 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में डिजिटल सखी कोशल्या गर्ग ने सभी उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस उप अधीक्षक का विशेष धन्यवाद किया की उन्होंने रविवार के दिन अपना अमूल्य समय निकाल कर हमे बहुमूल्य जानकारी दी।


फोटो आकोला। महिलाएं सावधान रहे और डिजिटल फ्रॉड से बचने की जानकारी देते पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव।

RELATED ARTICLES

Most Popular