Homeक्राईमकृषि विभाग के अधिकारियों का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज चित्तौड़गढ़...

कृषि विभाग के अधिकारियों का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज चित्तौड़गढ़ में एक दिवसीय जोरदार धरना प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति, राजस्थान के आव्हान पर चित्तौड़‌गढ़ जिले के समस्त कृषि पर्यवेक्षक, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक एवं पदोन्नत सहायक कृषि अधिकारी 15 जुलाई को सामुहिक अवकाश पर रहकर अपनी 11 सुत्रिय मांगों के समर्थन में चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सहायक निदेशक कृषि कार्यालय चित्तौड़ गढ़, कपासन एवं बेगूं में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रस्तूत किया जाएगा।

एक दिवसीय धरने एवं 11 सूत्रीय मांगो की जानकारी देते हुए अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गौड आकोला ने जानकारी देते हुए बनाया कि जिले के तीनों सहायक निदेशक कृषि कार्यालय के बाहर 15 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शांय 4 बजे तक समस्त कार्मिक उपस्थित होकर अपना-प्रदर्शन व सभा का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र गौड ने चित्तौड़‌गढ़‌ के लिए लालूराम वैष्णव प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में श्रीलाल मेनारिया, दिनेश कंवर, हरिशंकर व्यास, कपासन के लिए शिवशंकर उपाध्याय नारायण लाल जाट, बालुराम शर्मा, आशा जोशी, एवं बेंगु के लिए सुख लाल जाट, गोपाल लाल जाट, किरन धाकड़, विमल रेगर कमेटी का गठन कर कमिश्नर कृषि निदेशक कृषि मुख्य सचिव, शासन सचिव कृषि उद्यानिकी जयपुर को सहायक निदेशक कृषि चित्तौड़गढ़ / कपासन / बेंगू के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे एव आन्दोलन के अगले चरण की जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular