ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। राजस्थान सरकार के बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत विधायक अर्जुन लाल जीनगर द्वारा चयनित 7 सड़कों का नगर पालिका आकोला में सीसी रोड का कार्य जवाहरनगर में शुरू किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर साहु ने बताया कि 40 करोड़ की अलग अलग वार्डों में सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास हो गए।
आकोला जवाहरनगर में मदन यादव के घर से गोपाल तेली के घर तक 8.30 लाख के सड़क निर्माण कार्य का एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रामसा योजना के तहत बन रहे कमरा निर्माण का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण अहीर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर साहु, महामंत्री हिम्मत टांक उपस्थित थे। सड़क से पानी का ढलान एवं सड़क के दोनों तरफ नालियों निर्माण अच्छा कार्य करने के लिए ठेकेदार को दिशानिर्देश दिए।
फोटो आकोला। जवाहरनगर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य उपस्थित जनप्रतिनिधि।

