रिपोर्टर: कन्हैया लाल गर्ग , जाशमा (नेशनल टाइम न्यूज़)
जाशमा, 19 जुलाई।
फतेहनगर निवासी दिनेश गर्ग को सामाजिक कार्य एवं लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा
यह सम्मान उन्हें 20 जुलाई को उदयपुर में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
यह कार्यक्रम नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत (डिजिटल मंच) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच तथा फॉस्टर/श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
देश भर से चुने गए 111 प्रतिभाओं को यह सम्मान पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, लेखन, सामाजिक कार्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल और प्रमुख अतिथि
यह आयोजन जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, प्रतापनगर स्थित आईटीआई सभागार में संपन्न होगा।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. लक्ष्मीनारायण आमेटा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच करेंगे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ललित नारायण आमेटा ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का एक सराहनीय प्रयास है।
खनिज संरक्षण विभाग से दिनेश कुमार गर्ग निवासी फतेह नगर को नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत के द्वारा खनिज संरक्षण जिला उदयपुर में सम्मानित किया जाएगा 20 जुलाई
