ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
नगरपालिका द्वारा पौधारोपण के बाद रखरखाव की दी जिम्मेदारी
आकोला। आकोला नगरपालिका द्वारा एक ही दिन में तीन हजार छसौ (3600) पौधे लगाए गए। हरियाला राजस्थान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेशानुसार प्रकृति से जुड़ाव का पर्व को लेकर हरियाली तीज पर एक पेड़ माँ के नाम हरियाली तीज के पावन पर्व पर आकोला नगरपालिका के तत्वावधान में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के तहत एक ही दिन में एक साथ अलग अलग स्थानों पर तीन हजार छ सौ (3600) पौधे लगाए गए। जवाहर नगर खेल मैदान के पास नर्सरी में एक साथ दो हजार छ सौ (2600) पौधे एवं मत्स्या तालाब के पास, गुढ़ा प्राचीन हनुमान जी मंदिर व पुराना स्कूल परिसर, बेड़च नदी के पास शमशान सहित एक ही दिन एक साथ अलग अलग स्थानों पर कुल 3600 पौधारोपण किया गया।

3600 इन पौधों में अच्छी किस्म छायादार व फलदार, फूल वाले पौधे लगाए गए। इन पौधे के तार बंदी व ट्री गार्ड की व्यवस्था नगरपालिका द्वारा की गई। अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली ने विश्वास दिलाया की जितने भी पौधे लगे हुए हैं उनकी सुरक्षा और उनकी संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के तहत नगरपालिका की देखरेख में होगी। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रोशन शर्मा, रोहित पंचोली, रमेश मेघवाल, जनप्रतिनिधि श्याम लाल नाई, भेरू लाल जाट, शंकर साहु, हिम्मत टांक, योगेन्द्र गिरी, पिन्टू टेलर, कन्हैया लाल छीपा आदि उपस्थित थे। जवाहरनगर खेल मैदान के पास नर्सरी में एक साथ 2600 पौधों की देखभाल का जिम्मा भूपालसागर ब्लॉक मेट यूनियन अध्यक्ष शेख सिराजुद्दीन ने लिया। शेख ने बताया कि नगरपालिका की मदद मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के तहत पानी पिलाना, पशुओं से बचाव व अन्य जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।

अधिशाषी अधिकारी माली ने कहा कि पौधारोपण करने के बाद बड़े होने तक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी व नगरपालिका से मदद के साथ देखरेख की जाएगी। नगरपालिका द्वारा तारबंदी करवा दी गई है। यही पानी के लिए टूवेल लगवाई जाएगी।
फोटो आकोला। जवाहरनगर खेल मैदान के पास नर्सरी में पौधारोपण करते।
