ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। समीपवर्ती संगेसरा में हरियाली अमावस्या पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजमल सोलंकी ने बताया कि संगेसरा में स्थित समेलिया महादेव मंदिर पर क्षेत्रीय श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज व चौखला पंचों के द्वारा ध्वजा चढाई गई एवं महादेव जी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना विधिविधान पूर्वक की गई । सेमलिया महादेव संगेसरा में क्षेत्रीय श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाजजंनो द्वारा परम्परागत के अनुरूप ध्वजा समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ जीतमल देवड़ा उदयपुर ने की चौखला पंचों के द्वारा सामाजिक चर्चा की गई ।
इस कार्यक्रम में पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज चौखला भींडर के अध्यक्ष बाबूलाल दईया, सचिव शंकरलाल भंडारी, कोषाध्यक्ष नटवर चौहान, सावलिया जी मन्दिर मण्डल के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर सोलंकी, पूर्व नायब तहसीलदार भेरूलाल सोलंकी, भदेसर अतिरिक्त विकास अधिकारी अनिल देवड़ा, शंभुलाल भाटी, मनीष,अंबालाल भंडारी, चतरलाल सोलंकी, कैलाश भंडारी आदि अतिथियों आथित्य में ध्वजा समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर शंकरलाल देवड़ा, गणेशलाल देवड़ा, जगदीश सोलंकी, कैलाश देवड़ा, जमनालाल देवड़ा, उदयलाल देवड़ा, पूरणमल देवड़ा, कैलाश देवड़ा, ओमप्रकाश देवड़ा, खेरोदा, पुखराज देवड़ा, कन्हैयालाल सौलंकी, सीताराम देवड़ा, गोर्वधन देवड़ा, गणेश देवड़ा, प्रकाश देवड़ा, लक्ष्मीनारायण देवड़ा, मुकेश देवड़ा , राजमल सोलंकी, कमलेश देवड़ा, नरेश देवड़ा, राजेन्द्र देवड़ा एवं फतहनगर पालिका पार्षद हेमलता देवड़ा, समाजसेवी उमा देवड़ा महिलाएं एवं युवतियां भी उपस्थित रही, भोजन प्रसादी के लाभार्थी कन्हैयालाल सोलंकी, श्यामलाल, राकेश, गजेन्द्र सोलंकी मंगलवाड़ की ओर से रही आगामी 2026 हरियाली अमावस्या के ध्वजा समारोह के भोजन लाभार्थी जमनालाल देवड़ा नगावली हाल मुकाम मंगलवाड़ रहेगे।
फोटो आकोला। समेलिया महादेव मंदिर ध्वजा चढाते समाजगण।

