Homeखेलगुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों शिष्यों ने लिया...

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों शिष्यों ने लिया गुरुदेव निर्मलदास महाराज का आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला।  क्षेत्र मे गुरू पुर्णिमा पर क्षैत्र में गुरूवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान विभिन्न मंदिरों आश्रमों में भक्तों की भीड रही। सुबह से देर रात तक शिष्यों नें गुरूवंदना की। मंहत नें शिष्यों के गले में कठी पहनाई। रात्रि में भजन संध्या हुई। आकोला स्थित अखाडा चौक नृसिंह द्वारा मंदिर के मुदिर मंहत निर्मलदास महाराज के सानिध्य में गुरू पुर्णिमा महोत्सव मनाया गया।  स्व  गुरूदेव नन्दराम दास महाराज कि चरण पादुका का पूजन किया गया।

आकोला नृसिंह द्वारा अखाड़ा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गुरूजनो का अभिनन्दन के तहत विधायक अर्जुन लाल जीनगर द्वारा पत्र वाचन एवं गुरूदेव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 44 गांवों का अखाड़ा होने से गुरू पूजन के लिए शिष्यो का भारी जमावड़ा रहा पूरे दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। इस मोके पर विधायक प्रतिनिधि महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा देवी जाट, नगरपालिका उपाध्यक्ष भेरू लाल जाट, नगर अध्यक्ष शंकर लाल तेली, महामंत्री हिम्मत टांक हरिनारायण सोनी, जिला परिषद सदस्य शंभु लाल गाडरी आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हर्षोंउल्लास के साथ गुरू पूर्णिमा मनाया। महंत श्री 108 बजरंग दास महाराज श्रीफल व नारियल  व शॉल भेट किया गया गुरू मंत्र गले में कंठी पहनाई।

फोटो आकोला। अखाड़ा चौक में नृसिह द्वारा मंहत निर्मल दास महाराज व उपस्थित शिष्य

RELATED ARTICLES

Most Popular