ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं भाजपा पदाधिकारीयो ने की मुख्यमंत्री से भेंट की। कपासन युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा ने बताया कि विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कपासन विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री चेतन दास जी महाराज के विशाल भंडारा, संत सम्मेलन, चरण पादुका एवं चादरविधि कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया एवं मंडफीया सांवलिया जी मंदिर मंडल गठन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विधायक ने कपासन विधान सभा से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान विधायक जीनगर के साथ चित्तौड़गढ़ युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार बारेगामा, कपासन सरपंच संघ अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, कपासन युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, शनि महाराज मंडल महामन्त्री मोहन जाट, कपासन नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता खेमराज गुर्जर विधायक निजी सहायक तुलसी उपस्थित रहे।
फोटो आकोला। मुख्यमंत्री को निमंत्रण देते जनप्रतिनिधि अधिकारी।

