Homeक्राईमआकोला में मोहर्रम व आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक,...

आकोला में मोहर्रम व आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर दिया जोर..

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। ताजिया ( मोहर्रम) एवं आगामी त्यौहारों को लेकर आकोला पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों धर्मों के समुदाय लोग व सीएलजी सदस्य की आकोला पुलिस थाने परिसर में बैठक आयोजित कि गई।

इस दौरान कपासन डीएसपी हरजी लाल यादव व थाना प्रभारी भंवर लाल मीणा एवं शान्ति व्यवस्था कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक के पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को देखते हुए मोहर्रम को लेकर गांव के मुख्य मार्गों का अवलोकन निरीक्षण किया। आगामी दिनों में आने वालें विभिन्न समुदायों के धार्मिक त्यौहार में शांतिपूर्ण एवं सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में आयोजन को मद्देनजर रखते हुए दोनों समुदायों के सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के साथ आगामी दिनों में मनाये जाने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में आयोजन करनें के सम्बन्ध में चर्चा की गई। किसी भी प्रकार के आयोजन सामाजिक कायक्रम, जुलूस आदि परंपरागत रूट से ही निकाले जाने , किसी भी प्रकार के उत्तेजनात्मक नारे जो व्यक्ति विशेष या समुदाय विशेष को आहत करने वाले नारे नहीं लगाने के संबंध में अवगत कराया। ताजिया (मोहर्रम) के अवसर पर आयोजित होने वालें जुलूस को लेकर आयोजकों द्वारा बताए गए रूट का पुलिस प्रशासन ने निरीक्षण कर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशानिर्देश दिए। सीएलजी बैठक के तत्पश्चात डीएसपी हरजी लाल यादव पुलिस प्रशासन द्वारा भामाशाह भगवती लाल हिंगड का मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने पर थाने में भामाशाह हिंगड का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भगवती लाल हिंगड, श्याम लाल नाई, चमन खटीक, प्रभुलाल माली, जगदीश चंद्र छीपा, भगवती लाल गाडरी, हिरा लाल तेली, शोकत हुसैन मंसुरी, पिंटू मंसुरी, गोपाल तेली, हिम्मत टांक, पिंटू टेलर, आजाद हुसेन, मांगी लाल रेगर, खुमाण माली, हरिनारायण सोनी, बंशीलाल रेगर सहित दोनों समुदायों के लोग, जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित थे।

फोटो आकोला। डीएसपी पुलिस थाने में दोनों समुदायों के लोगों से चर्चा करते।

u

फोटो आकोला। भामाशाह हिंगड का सम्मान करते डीएसपी

RELATED ARTICLES

Most Popular