ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला में कृषि विभाग अधिकारियों की उपस्थिति में यूरिया वितरण हुआ
आकोला। आकोला में कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में यूरिया वितरण हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकोला नगरपालिका क्षेत्र मे सहायक निदेशक कृषि अधिकारी कपासन के भगवान सिंह कुम्पावत की टीम के द्वारा कृषि अधिकारी हीरालाल सालवी, रामजस खटीक, प्रशांत कुमार व सहायक कृषि अधिकारी गोविंद लाल शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक पुष्कर लाल जाट की मौजूदगी में आकोला में विजय लक्ष्मी कृषि केंद्र आकोला के द्वारा यूरिया की कालाबाजारी व यूरिया की निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे लेने व निर्धारित स्थल से अलग स्थान पर यूरिया का विक्रय की शिकायत पर रविवार को टीम पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिली।

दुकान संचालक से मोबाइल पर बात करनी चाही लेकिन वह स्वीच ऑफ ही मिला। गोदाम में यूरिया स्टॉक के संदेह व कालाबाजारी नहीं हो इसके मध्य नजर विक्रय केंद्र को सील किया जाकर नोटिस चस्पा किया गया। वही इसी प्रक्रिया को लेकर बुधवार को विजय लक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र पर कालाबाजारी की शिकायत पर सील की गई दुकान को प्रो. मोहन लाल जाट के प्रार्थना पत्र पर सहायक निदेशक भगवान सिंह कुम्पावत कृषि अधिकारी हिरा लाल सालवी विभाग के कर्मचारी एवं उपस्थित आमजन के समक्ष दुकान को खोला गया। एवं पोशमशीन से स्टाक का भौतिक सत्यापन कर कृषि विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग एंव कर्मचारियों की उपस्थिति में किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया वितरण करवाया गया।
फोटो आकोला। अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों को यूरिया के कट्टे वितरण करते।

