ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
कांकरवा में दो दिवसीय वाक पीठ का आयोजन
आकोला। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान वॉकपीठ ब्लॉक भुपालसागर के पीएम श्री मोड़ सिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरवा में आयोजित की गई।

संस्था प्रधान वॉकपीठ के प्रथम दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने की। मुख्य अतिथि प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत थे। विशिष्ट अतिथि भुपालसागर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन सिंह चौहान, भामाशाह राम सिंह चुंडावत, वासुदेव सिंह चारण, मनीष कुमार सेन, लक्ष्मण सिंह चुंडावत, रोशन लाल रेगर, अनुज दास महाराज सांवरिया धाम आश्रम मुंगाना महंत श्री रामपाल महाराज मुंगाना ने की। इस दौरान वॉकपीठ कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सभी का तिलक व उपरणा द्वारा स्वागत किया गया। तथा इस अवसर पर विभिन्न वार्ताकारो द्वारा अपनी शिक्षा से संबंधित वार्ताएं प्रस्तुत की गई। शिक्षा को किस प्रकार बढ़ावा दिया जाए उसे पर विस्तृत चर्चा हुई।

स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ताज मोहम्मद रंगरेज द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर वाक पीठ अध्यक्ष कन्हैयालाल मेनारिया, वाक पीठ सचिव मुकेश चंद्र सुखवाल, जगदीश चंद्र द्विवेदी, मुस्ताक अहमद शाह , विक्रम सिंह, धीरज सरूपरिया, कृष्ण लाल गाडरी, सूरजमल जीनगर, दुर्गा रेगर, नीना बंसल, चेतना कुमारी सारंगदेवोत, छुट्टन लाल मीणा, सुरेश चंद्र उपाध्याय, अशोक कुमार रेगर, सुनीता निर्बाण, रामकेश माली आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दलीचंद बेरवा द्वारा किया गया।

फोटो आकोला। वाक पीठ कार्यशाला में उपस्थित अध्यापक अधिकारी।
