ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला, 24 जुलाई।
आकोला। क्षेत्र के कुम्हार खेड़ा गांव के मंदिर से कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में कावडं लेकर डीजे की धुन पर नाचते गाते महिला – पुरुष साथ चल रहे थे। कावड़ यात्रियों द्वारा कुम्हार खेड़ा से समेलिया महादेव के लिए यात्रियों का संगेसरा में भव्य स्वागत किया गया वही रास्ते में जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। सभी कावड़ यात्रियों का स्वागत कर अल्पाहार कराया।
संगेसरा के प्रसिद्ध धर्म स्थल समेलिया महादेव में भक्तो द्वारा हर हर महादेव कि गुंज से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी जाट समाज व दर्जी समाज द्वारा ध्वजा धारण करवाई गई। इसी के साथ कुम्हारखेड़ा से आए कावड़ियो का संगेसरा बस स्टैंड पर सरपंच आशा देवी, कुन्दन मल खेरोदिया के सानिध्य में समस्त ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर आकोला नगरपालिका निवर्तमान उपाध्यक्ष भेरू लाल जाट, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भगवती लाल सेन, भगवत सिंह, संगेसरा से रतन पुरी गोस्वामी, रूप शंकर जोशी, भेरू लाल तेली, राम लाल प्रजापात, भेरू पुरी गोस्वामी, भगवान लाल प्रजापत, गोपाल तेली, भावेश खेरोदिया, प्रकाश सेन, माधव लाल जाट व टीम युवा ब्रिगेड के पंकज खटीक सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।
समेलिया महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की।
फोटो आकोला। संगेसरा मे कावड़ यात्रा का स्वागत करते लोग।
