Homeक्राईमआकोला में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धारण किया मंशा महादेव व्रत, गूंजे हर-हर...

आकोला में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धारण किया मंशा महादेव व्रत, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे..

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़) 

आकोला में सैकड़ों शिव भक्तो ने मंशा महादेव का व्रत धारण किया

आकोला।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोरथ (मनोकामना) पूर्ण करने के लिए श्रद्धालुओं ने सोमवार को मंशा महादेव का व्रत धारण किया। इस मौके पर व्रतधारी श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोले नाथ को बिल्व पत्र चढाया तथा अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की। सावन के व्रतधारी कुंवारी कन्याओं ने कच्चे सूत की कुकडी, सुपारी व सिक्के आदि से शिवलिंग बनाकर घर ले गई। इस दौरान हर-हर महादेव व ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंजते रहे। अखाडा चौक, सीमेंट घाटी आंण नाथजी का आसन मंदिर परिसर, नदी किनारे भाट्टो की कुई मंदिर परिसर, मालियों का चंवरा मंदिर, नमदेव सामुदायिक भवन मंदिर, पुलिस थाने के पास त्रंबकेश्रर महादेव, जवाहरनगर यादव मौहल्ला मंदिर परिसर, खारोलों का चंवरा मंदिर, मालियों का नया देवरा मंदिर परिसर में महिलाएं व पुरूषों ने व्रतधारी श्रद्धालुओं भक्तों ने व्रत धारण किया। जहां शिवालयों में सैकड़ों श्रद्धालुओं में महिलाएं- पुरूषों की उपस्थिति में सभी भक्तों ने व्रत का संकल्प लिया।


फोटो आकोला। मंशा महादेव का व्रत धारण करने आये श्रद्धालु भक्त।

RELATED ARTICLES

Most Popular